हजारीबाग: हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत डंडई सिवाने नदी पुल के पास गुरुवार की शाम छह बजे एक बाप ने अपने बेटे व उसके दोस्त को गोली मार दी. जिससे दोस्त की मौत घटनास्थल पर ही गयी. जबकि उसका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया. मृतक की पहचान रांची निवासी लक्ष्मण पांडे के रुप में हुई. वहीं पुत्र सीतागढ़ा निवासी महेंद्र हेमरोम है. घटना के संबंध में अरविंद हेमरोम की पत्नी किरण देवी ने बताया कि उसका पति जुआरी है. (नीचे भी पढ़े)
पति का रांची के दोस्त के साथ रकम लेन देन को लेकर विवाद हुआ था. दोस्त ने जब विरोध किया तो उसने दुश्मनी पाल ली. इसके बाद उसके पति ने दोस्त लक्ष्मण पांडे और बेटे महेंद्र हेमरोम को जान से मारने के लिए बिहार से शूटर मंगवाया था. इसके बाद उसके पति ने गोली मारकर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. वही बेटे को सीने में गोली लगी है. उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है. जिसका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कालेज में चल रहा है. किरण देवी ने बताया कि उसका पति उसे और बेटे को परेशान व मारपीट करता था.



