गम्हरिया : कोल्हान की आरडीडीई निर्मला कुमारी बरेलिया ने गुरुवार को गम्हरिया बीईईओ ऑफिस का औचक निरीक्षण किया, जिस दौरान बीईईओ सुब्रत महतो को कार्यालय से गायब पाये गये. रजिस्टर में भी बीईईओ को किसी आउट ड्यूटी केलिए अंकित नहीं पाया. इस दौरान आरडीडीई ने विभिन्न पंजियों का निरीक्षण किया, जिसमें व्यापक अनियमितताएं पाई गईं. (नीचे भी पढ़ें)
आरडीडीई ने शिक्षकों को दी जाने वाली एफएलएन ट्रेनिंग रजिस्टर को संदिग्ध पाया. साथ ही बीपीओ रुक्मिणी हांसदा के कार्यों पर भी आरडीडीई ने असंतोष जाहिर किया. आरडीडीई निर्मला कुमारी बरेलिया ने बताया कि बीईईओ कार्यालय के सभी कार्यों में व्यापक अनियमितता पाई गई. बीईईओ सुब्रता महतो की कार्यशैली असंतोषजनक पायी गई. उन्होंने कहा कि उन्हें स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों से अनुशंसा की जाएगी.



