हजारीबाग: हजारीबाग जिले में चौपारण के दनुआ घाटी में एक और भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. टक्कर इतनी जोरदार थी की कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो 30 फीट गहरी घाटी में जाकर गिरी.स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि रांची में परिजन की मृत्यु होने पर दाह संस्कार में शामिल होने रांची पूरा परिवार गया था. दाह संस्कार के बाद मृतक की अस्थियां लेकर लोग बनारस गंगा में प्रवाहित करने जा रहे थे इसी दौरान दनुआ घाटी के पास यह हादसा हुआ है.(नीचे भी पढ़े)
दनुआ घाटी में पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कार्पियो 30 फीट नीचे घाटी में जा गिरा. स्कार्पियो में आठ लोग सवार थे जिसमें से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इलाज के दौरान दो लोगों की जान चली गयी, पांच लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है. घायलों का इलाज सामुदायिक अस्पताल चौपारण में किया जा रहा है. एम्बुलेंस से जब शव को अस्पताल आया तो अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को उतारने से मना कर दिया. स्थानीय लोगों के विरोध के बाद किसी तरह अस्पताल की महिला कर्मियों ने शव को गाड़ी से बाहर निकाला.



