रांची : झारखंड सरकार ने दो दर्ज़न से अधिक आइएएस अफसरों का तबादला व पदस्थापन किया है. इसके तहत तीन जिलों के उपायुक्त को भी बदला गया है. खूंटी, गढ़वा व देवघर के उपायुक्त बनाये गये है. कई सालों तक जेल में रहे छवि रंजन को खेल विभाग का निदेशक बनाया गया है. वे अभी स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त सचिव रहे थे. जमशेदपुर के डीसी राजीव रंजन को उपायुक्त के पद के अलावा स्वर्णरेखा परियोजना के प्रशासक का भी प्रभार दे दिया गया है. जमशेदपुर के पूर्व उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को अपर सचिव वित्त बनाया गया है. वहीं, छवि रंजन को संयुक्त सचिव स्वास्थ्य से हटाकर निदेशक खेलकूद, अप्र कार्यकारी निदेशक खेल प्राधिकरण, शशि प्रकाश झा को अभियान निदेशक एनएचएम के अलावा एमडी मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रा डेवलपमेंट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं, जिशान कमर को विशेष सचिव पेयजल एवं स्वच्छता बनाया गया है. (नीचे भी पढ़े)
सुनील कुमार सिंह को निदेशक आइटी (सीइओ जैप आइटी) से हटाकर विशेष सचिव आइटी विभाग बनाया गया है. विजय कुमार गुप्ता को विशेष सचिव वित्त विभाग से हटाकर प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त हजारीबाग बनाया गया है. फैज अक अहमद मुमताज को अपर सचिव, राजस्व भूमि सुधार बनाया गया है. भोर सिंह यादव को निदेशक कृषि-अपर सचिव वन एवं पर्यावरण बनाया गया है. वहीं, वरुण रंजन को एमडी जिडको के अलावा एमडी जेइएमसीएल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सत्येंद्र कुमार को राज्य खाद्य निगम का एमडी के पद से हटाकर अपर सचिव पेयजल एवं स्वच्छता बनाया गया है. पशुपतिनाथ मिश्रा को डीसी गढ़वा बनाया गया है. वे डीडीसी गढ़वा थे. वहीं, माधवी मिश्रा को निदेशक उद्यान के साथ निदेशक आइटी, निदेशक जेएसएसी, सीइओ एबीवीआइएल का प्रभार दिया गया है. अनन्य मित्तल को डीसी गढ़वा से हटाकर सीइओ जेएसएलपीएस बनाया गया है. जाधव विजया नारायण राव को निदेशक पर्यटन के पद से हटाकर अपर सचिव, महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा बनाया गया है. आर रॉनिटा को अपर सचिव जल संसाधन विभाग बनया गया है. नमन प्रियेश लकड़ा को निदेशक पर्यटन बनाया गया है. अंजली यादव को परीक्षा नियंत्रक, संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के साथ अपर सचिव उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. विद्यानंद शर्मा पंकज को अपर सचिव स्वास्थ्य के पद से हटाकर निदेशक कृषि बनाया गया है. रोबिन टोप्पो को अपर सचिव श्रम विभाग के पद से हटाकर निदेशक पशुपालन विभाग बनाया गया है. (नीचे भी पढ़े)
आलोक शिकारी कच्छप को परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण खूंटी के पद से हटाकर एमडी एसटी सहकारिता विकास निगम और अतिरिक्त प्रभार निदेशक राम दयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान बनाया गया है. अनिलसन लकड़ा को अपर सचिव योजना एवं विकास से हटाकर निबंधन महानिरीक्षक बनाया गया है. नीरज कुमार सिंह को अपर सचिव उद्योग से हटाकर उत्पाद आयुक्त, और अतिरिक्त प्रभारी एमडी विभरेजेज कॉरपोरेशन बनाया गया है. गरिमा सिंह को एमडी झारक्राफ्ट के अलावा सीइओ सीएम ल घु व कुटीर उद्यम विकास बोर्ड का प्रभार दिया गया है. चंदन कुमार को सीइओ जैप आइटी बनाया गया है. प्रीति रानी को अपर सचिव उद्योग के पद से हटाकर निदेशक हस्तकरघा रेशम व हस्तशिल्प निदेशालय के साथ एमडी माटी कला बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिाय यगा है. प्रेरणी दीक्षित को अपर सचिव ग्रामीण विकास लबनाया गया है. शशि प्रकाश सिंह को डीसी गढ़वा के पद से हटाकर अपर सचिव स्वास्थ्य, अप्र सीइओ आलोग्य सोसाइटी, परियोजना निदेशक एड्स कंट्रोल सोसाइटी बनाया गया है. (नीचे भी पढ़े)
कुमार ताराचंद को अपर सचिव जल संसाधन बनाया गया है. कीर्तिश्री जी को अपर सचिव, गृह विभाग बनाया गया है. समीरा एस को संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता बनाया गया है. दिनेश कुमार यादव को संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग बनाया गया है. सौरभ कुमार भुवानिया को डीसी खूंटी से हटाकर डीसी देवघर बनाया गया है. मो जावेद हुसैन को डीडीसी पलामू से हटाकर डीसी खूंटी बनाया गया है. विस्पुते श्रीकांत यशवंत को एसडीओ गिरिडीह से हटाकर डीडीसी गोड्डा बनाया गया है. वहीं, अनिमेश रंजन को एसडीओ खूरी-महुआ गिरीडीह से हटाकर डीडीसी गुमला बनाया गया है.







