जमशेदपुर: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने दी बधाई, कहा- जेपी नड्डा के नेतृत्व में चार सौ प्लस सीट के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे. भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाया है. इस फैसले पर मंगलवार को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से मुहर लग गयी. गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल विस्तार पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बधाई दी है. पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में संगठन मजबूत हुई है. उन्होंने कहा कि आगामी नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव समेत लोकसभा चुनाव में पार्टी अपने लक्ष्य चार सौ प्लस सीटों पर जीत दर्ज करेगी. श्री दास ने जगत प्रकाश नड्डा को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की है.भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने दी बधाई, बोले गुंजन यादव जेपी नड्डा के नेतृत्व में लोकसभा समेत विधानसभा चुनाव में पार्टी दर्ज करेगी बड़ी जीत.(नीचे भी पढ़े)
भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाया है. इस फैसले पर मंगलवार को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से मुहर लगी. गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. एक ओर जहां जेपी नड्डा के कार्यकाल बढ़ाये जाने पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ता हर्षित हैं तो वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ता भी शीर्ष नेतृत्व के निर्णय पर उत्साहित हैं। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा के कार्यकाल बढ़ाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने जारी प्रेस बयान में कहा कि जेपी नड्डा के कार्यक्षमता, अनुभव और मार्गदर्शन में कार्य करना कार्यकर्ताओं को हमेशा उत्साहित और प्रेरित करता है. उन्होंने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव समेत राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर बड़ी विजयश्री का पताका लहरायेगी. वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने खुशी जताते हुए कहा कि असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने कार्य कुशलता और सादगी से प्रेरित करने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी को सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करता हूँ.(नीचे भी पढ़े)
जेपी नड्डा के कार्यकाल को विस्तार मिलने से कार्यकर्ताओं में हर्ष : काली शर्मा
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाये जानें के निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे भाजपा के लिए ऐतिहासिक बताया। श्री नड्डा के कार्यकाल को विस्तार मिलने से कार्यकर्ताओं और युवाओं में हर्ष का माहौल है। मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञाप्ति में उन्होनें कहा कि पार्टी का यह निर्णय मिशन 2024 के लिए निर्णायक साबित होगा और जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से केन्द्र में श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के इस निर्णय से पुनः स्पष्ट हो गया कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। श्री नड्डा भाजपा की विचारधारा के सच्चे सिपाही रहें है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में श्री नड्डा का कार्यकाल शानदार रहा है। इन्हीं के नेतृत्व में पार्टी नें उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे महत्वपूर्ण प्रदेशों में जीत हासिल की है। साथ ही बिहार, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अच्छा प्रदर्शन और पश्चिम बंगाल में लाभ हासिल किया। काली शर्मा ने कहा कि कोरोना काल के दौरान श्री नड्डा के नेतृत्व में चलाए गए राहत अभियान पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवम पीड़ित मानवता के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है.











