
दुमका : दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कोड़ीगड़ में अवैध पत्थर खदान का चाल धसने से 2 मजदूर की मौत हो गई है. और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. शिकारीपाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय ने बताया कि उन्हें इस हादसे की जब सूचना मिली तो उन्होंने घटनास्थल पर जाकर जांच की जहां उन्होंने पाया कि अवैध पत्थर खदान है और हादसे में 25 वर्षीय बाबूलाल सोरेन और 45 वर्षीय पुसाय टूडू की मौत हो गई है. इसमें बाबूलाल सोरेन शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पिनरगड़िया गांव का रहने वाला है और पुसाय टूडू जो कोड़ी गढ़ का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि खदान का मैनेजर धनराज पाल जो शिकारीपाड़ा का है वह घायल है तीनों को इलाज के लिए रामपुरहाट ले जाया गया था जहां की दो की मौत हो गई. दोनों शव अभी वही है. शिकारीपाड़ा से पुलिस के अधिकारी को उसे लाने के लिए भेजा गया है. थाना प्रभारी ने यह भी जानकारी दी कि अवैध खदान अशोक चौधरी और नारायण मंडल का है जो निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के हैं. गौरतलब है कि शिकारीपाड़ा में काफी संख्या में अवैध खदान है जहां आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं.






