
लोहरदगा : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने लोहरदगा में संगठन के विस्तार करते हुए लोहरदगा राजद जिलाध्यक्ष के पद पर समाजसेवी शकील अख्तर को मनोनीत किया है। इसके अलावा उन्हें शीघ्र ही जिला कमेटी का विस्तार कर प्रदेश नेतृत्व को अनुमोदित कराने के लिए कहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड प्रदेश जिला संगठन को सुदृढ़ एवं धारदार बनाने में शकील अख्तर की सक्रिय भूमिका होने की उम्मीद की है। पार्टी के संघर्षनात्मक व रचनात्मक कार्यों में योगदान देने की उम्मीद जताई है।



