
जमशेदपुर : राज्य के होने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने के लिए वैसे तो लोगों का तांता लगा हुआ है, लेकिन शहीद निर्मल महतो की बहु और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो ने शनिवार को उनके आवास पर मुलाकात की, तब खुद हेमंत सोरेन भी भावुक हो गये. सविता महतो अपनी जीत के बाद पहली बार हेमंत सोरेन से मिली थी और वह भी भावुक हो गयी थी. सविता महतो के साथ झारखंड के आंदोलनकारी और झामुमो के बड़े नेता आस्तिक महतो और विजया रियल एस्टेट समूह के मालिक फनी महतो भी साथ थे. दरअसल, ईंचागढ़ विधानसभा सीट पर शायद ही कोई कयास लगा रहा था कि सविता महतो चुनाव जीत पायेगी, लेकिन उनके पीछे दो मास्टर माइंड लगातार काम कर रहा था. इसमें फनी महतो और आस्तिक महतो शामिल थे. इन दोनों मास्टर माइंड ने गेम चेंज कर दिया और रिजल्ट सविता महतो की जीत का आया. फनी महतो के बेटे के साथ सविता महतो (स्वर्गीय सुधीर महतो) की बेटी के साथ हुआ है. अपनी समधन को जीताने के लिए फनी महतो ने कड़ी मेहनत की और यह रिजल्ट आया है.







