
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में एक जनवरी 2020 को छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है. 26 जनवरी को रविवार है, जिस कारण साप्ताहिक छुट्टी पहले से ही घोषित है. ऐसे में एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी कंपनी की ओर से दी जा रही है. 26 जनवरी के बदले एक जनवरी 2020 को छुट्टी दी गयी है. नये साल के स्वागत के लिए यह छुट्टी दी गयी है, जिसका सरकुलर शनिवार को जारी कर दिया गया.







