• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 13, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand new recruitment : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों के बीच बांटे नियुक्ति पत्र, राज्य के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आच्छादित करने और युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने की दिशा में बढ़ते कदम

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : यह अवसर न केवल नव नियुक्त अभ्यर्थियों के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि राज्य के समग्र और समावेशी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है. राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. राज्य का एक बड़ा हिस्सा आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग बाहुल्य है, जो कई कारणों से विकास की गति में पीछे छूट गया था. नवनियुक्त कर्मी गांव-गांव और घर-घर जाकर सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करें. यह सिर्फ एक नौकरी नहीं है, बल्कि आपके माध्यम से सरकार गांव-गांव, घर-घर और हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहती है. खासकर महिलाओं और बच्चों तक, जिन्हें हमें आने वाले भविष्य के लिए तैयार करना है. सीमित दायरे में जीवन जीने वाले इन लोगों को बदलते परिवेश के अनुरूप आगे बढ़ाना, उनका सशक्तिकरण करना, यह बड़ी चुनौती आपके कंधों पर होगी. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही. वे झारखंड मंत्रालय में आयोजित नव नियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह सभागार उत्साह, उमंग एवं गौरवपूर्ण माहौल से सराबोर रहा. मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज और राज्य के विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं, वहीं महिला पर्यवेक्षकाएं समाज में महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा महिला एवं बाल विकास योजना को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लगातार नियुक्तियां की जा रही है.

ADVERTISEMENT

पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया एवं शिक्षा व्यवस्था का हो रहा सुदृढ़ीकरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां देश के विभिन्न हिस्सों में पेपर लीक जैसी घटनाओं से नियुक्तियां बाधित हो रही हैं, वहीं झारखंड सरकार ने पिछले चार महीनों में शिक्षा विभाग में 9,000 से अधिक और विगत दो वर्षों में 16 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया है, जबकि पूर्व के कार्यकाल में सरकारी, अनुबंध एवं निजी संस्थानों में करीब दो लाख से अधिक नियुक्तियां की गईं है. वर्ष 2024 में वर्तमान सरकार के गठन के बाद से मानव संसाधन को सशक्त करने के लिए विभिन्न विभागों में लगातार नियुक्तियां की गई हैं, और यह प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी – कभी ऐसा भी होता है कि कुछ शिक्षक सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाने से कतराते हैं. ऐसी सोच के साथ समग्र विकास संभव नहीं है. यदि हम अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से कंधों पर लें, तभी बदलाव आएगा. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जैसी पहल इसीलिए की गई है, ताकि वर्षों से हमारी शिक्षा व्यवस्था पर लगे कलंक को मिटाया जा सके और बच्चों को बेहतर भविष्य दिया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)

मंईयां सम्मान योजना का मिल रहा लाभ, बेटियां बन रही कलेक्टर
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी को मुख्यधारा में शामिल किए बिना राज्य का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है. वर्तमान में राज्य की लगभग 60 लाख महिलाओं को झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत प्रति माह वित्तीय सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि इस योजना का पांच से दस प्रतिशत लोग गलत तरीक़े से लाभ ले रहें हों, लेकिन ऐसे लोगों को रोकने के लिए 90 प्रतिशत लोगों को प्रभावित नहीं किया जा सकता. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें यह देखकर प्रसन्नता होती है कि इस योजना का लाभ लेने वाली बेटियाँ आज कलेक्टर जैसे पदों तक पहुंच रही हैं. महिलाओं को मुख्यधारा में लाने का कार्य भी निरंतर हो रहा है. अब वह समय बीत चुका है जब महिलाओं को चारदीवारी के भीतर सीमित रखा जाता था। आज उन्हें आगे आना है और समाज को भी उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लेना है. (नीचे भी पढ़ें)

दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों को तराशना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों से कहा कि आपको दुर्गम क्षेत्रों में जाना होगा और ऐसे बच्चों के साथ काम करना होगा, जिनकी परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होंगी. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बच्चे आपके हाथों में कच्ची मिट्टी की तरह होंगे. उन्हें तराशने, आकार देने और उनके भविष्य को संवारने की पूरी जिम्मेदारी आपके पास होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के भीतर कुपोषण जैसी समस्या और उसके निराकरण संबंधी चुनौतियां हैं. इन समस्याओं से राज्य को मुक्त कराना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी हैं. आप सभी युवा हैं, ऊर्जा से भरपूर हैं, और आपके पास समय तथा अवसर भी हैं. पूरी निष्ठा, समर्पण और संकल्प के साथ यदि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, तो न केवल आपका भविष्य उज्ज्वल होगा, बल्कि आपका परिवार, समाज और पूरा झारखंड मजबूत होगा. जिस प्रकार की खुशी आपको और आपके परिवार को इस नियुक्ति से मिली है, वैसी ही खुशी पूरे झारखंड को मिले—यही मेरी कामना है। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं. इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह, निदेशक प्राथमिक शिक्षा मनोज कुमार रंजन सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नवनियुक्त अभ्यर्थी एवं उनके परिजन उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur proud – जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग, मासिक धर्म और महिला स्वच्छता के प्रति पेंटिंग से किया जागरूकता
खबर

Jamshedpur proud – जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग, मासिक धर्म और महिला स्वच्छता के प्रति पेंटिंग से किया जागरूकता

June 13, 2026
Jamshedpur suicide : सोनारी में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
खबर

Jamshedpur suicide : सोनारी में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

June 13, 2026
Jamshedpur rural snake bite – डुमरिया में सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा
खबर

Jamshedpur rural snake bite – डुमरिया में सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा

June 13, 2026
Next Post
jamshedpur accident- घोड़ाबांधा में दो बाइकों के बीच आमने-सामने ट्रक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

jamshedpur accident- घोड़ाबांधा में दो बाइकों के बीच आमने-सामने ट्रक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

bihar road accident-बिहार के खगड़िया में सड़क हादसा, ट्रक व ऑटो में ट्रक्कर, 7 की मौत, चार घायल

bihar road accident-बिहार के खगड़िया में सड़क हादसा, ट्रक व ऑटो में ट्रक्कर, 7 की मौत, चार घायल

tata power new mou : टाटा पावर और ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन ने 5,000 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा क्षमता के विकास के लिए कौशल विकास इकोसिस्टम के निर्माण के लिए एमओयू पर किये हस्ताक्षर, बड़े पैमाने पर स्वच्छ ऊर्जा परिसंपत्तियों के संचालन और रखरखाव का समर्थन करने के लिए एक भविष्य के लिए तैयार कार्यबल बनाने का लक्ष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur proud – जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग, मासिक धर्म और महिला स्वच्छता के प्रति पेंटिंग से किया जागरूकता

Jamshedpur suicide : सोनारी में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Jamshedpur rural snake bite – डुमरिया में सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा

West singhbhum school – करायकेला के पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण कार्य चार माह से ठप, छात्र परेशान

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur proud – जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग, मासिक धर्म और महिला स्वच्छता के प्रति पेंटिंग से किया जागरूकता

Jamshedpur suicide : सोनारी में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Jamshedpur rural snake bite – डुमरिया में सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा

West singhbhum school – करायकेला के पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण कार्य चार माह से ठप, छात्र परेशान

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News