गालूडीह: गालूडीह स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों के लिए रविवार को स्वर्णरेखा नदी किनारे मैदान में वनभोज का आयोजन किया गया. इसमें छात्राओं के लिए विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने खूब मस्ती की. (नीचे भी पढ़े)

इसके अलावा वनभोज में शिक्षिकाओं ने कई तरह के व्यंजन भी तैयार कराये. जिनका छात्राओं ने जमकर लुत्फ उठाया. वनभोज में स्कूल की छात्राएं विभिन्न गानों की धुनों पर डांस करती नजर आयी. मौके पर वार्डन अंजनी कुमारी, सुभाष मंगराज व विद्यालय के कर्मी उपस्थित थे.








