• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, August 25, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand tourism : राष्ट्रीय हितधारक परामर्श में झारखंड ने पर्यटन निवेश की अपार संभावनाओं पर हुआ गहन विमर्श, होम स्टे नीति लायेगी सरकार, फाइव स्टार होटलों का भी होगा विस्तार

Jharkhand tourism : राष्ट्रीय हितधारक परामर्श में झारखंड ने पर्यटन निवेश की अपार संभावनाओं पर हुआ गहन विमर्श, होम स्टे नीति लायेगी सरकार, फाइव स्टार होटलों का भी होगा विस्तार
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय हितधारक परामर्श 2026 के दूसरे दिन पर्यटन एवं औद्योगिक विकास पर व्यापक मंथन हुआ. डेस्टिनेशन झारखंड – पर्यटन निवेश एवं समावेशी विकास को गति” विषय पर आयोजित इस सत्र में नीति-निर्माताओं, पर्यटन विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा विकास साझेदारों ने भाग लिया और झारखंड को देश के अग्रणी पर्यटन एवं निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की. परामर्श के दौरान बताया गया कि झारखंड तेजी से एक बहुआयामी एवं निवेश-उन्मुख पर्यटन राज्य के रूप में उभर रहा है. पर्यटन राज्य में आर्थिक विकास, रोजगार सृजन तथा सतत विकास का महत्वपूर्ण आधार बन रहा है. वर्ष 2024 में राज्य में 5.85 करोड़ पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया, जिनमें 4.40 करोड़ श्रद्धालु शामिल हैं. यह राज्य की विशाल पर्यटन क्षमता को दर्शाता है. पर्यटन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा प्रदान कर राज्य सरकार ने निजी निवेश, संस्थागत वित्तपोषण तथा पर्यटन अवसंरचना के विकास के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं. धार्मिक पर्यटन को सुदृढ़ करने के साथ-साथ राज्य में इको-टूरिज्म, वन्यजीव पर्यटन, साहसिक पर्यटन, वाटर स्पोर्ट्स, माइनिंग टूरिज्म तथा सामुदायिक आधारित जनजातीय पर्यटन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. राज्य सरकार प्रस्तावित पर्यटन नीति-2026, होमस्टे नीति-2026, डिजिटल सिंगल विंडो पंजीकरण व्यवस्था तथा अन्य निवेशक-अनुकूल सुधारों के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

प्रसाद एवं स्वदेश दर्शन जैसी केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के अंतर्गत पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है तथा राज्यभर में नए पर्यटन स्थलों एवं पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है. राज्य सरकार ने होटल, रिसॉर्ट, रोपवे, स्काईवॉक, वाटर स्पोर्ट्स, फ्लोटिंग रेस्तरां, हाउसबोट, कैंपिंग साइट्स तथा अनुभवात्मक पर्यटन परियोजनाओं में निजी निवेश के लिए आकर्षक प्रोत्साहन पैकेज के साथ निवेशकों को आमंत्रित किया है. झारखंड की अनुपम प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध आध्यात्मिक विरासत, जीवंत जनजातीय संस्कृति, विश्वस्तरीय पर्यटन अवसंरचना तथा स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी के बल पर राज्य सरकार झारखंड को पूर्वी भारत का अग्रणी, सतत एवं निवेश-अनुकूल पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि प्रकृति ने झारखंड को केवल खनिज संपदा ही नहीं, बल्कि अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य का भी अमूल्य उपहार दिया है. हमारी इच्छा है कि झारखंड केवल खनिज संपदा के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी पूरे देश में पहचाना जाए. झारखंड ने पर्यटन के लिए अपने द्वार खोल दिए हैं और हम पूरे देश के पर्यटकों का हार्दिक स्वागत करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

सामुदायिक आधारित पर्यटन की रोजगार क्षमता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि एक फाइव स्टार होटल प्रत्यक्ष रूप से लगभग 200 लोगों को रोजगार देता है, लेकिन यदि 100 होमस्टे विकसित किए जाएं और प्रत्येक परिवार में पांच सदस्य हों, तो लगभग 500 लोगों को आजीविका से जोड़ा जा सकता है. हमारी आगामी होमस्टे नीति अत्यंत आकर्षक होगी और झारखंड को देश के अग्रणी होमस्टे गंतव्यों में स्थापित करेगी. धार्मिक पर्यटन के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार देशभर के लोगों को झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रही है. उन्होंने निवेशकों एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि झारखंड की अपनी एक विशिष्ट पहचान और आकर्षण है. जो भी यहां आता है या इस राज्य से जुड़ता है, वह इसकी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और आत्मीयता से हमेशा के लिए जुड़ जाता है. आइए, झारखंड को जानिए, इसे अनुभव कीजिए और इसके विकास की इस यात्रा में सहभागी बनिए. इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री इरफान अंसारी तथा कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड के कैबिनेट मीटिंग में 53 प्रस्तावों को मंजूरी, एमजीएम मेडिकल कॉलेज का बढ़ेगा सीट, बिरसानगर जलापूर्ति योजना के विस्तार को मंजूरी, पूरे झारखंड में खुले में नहीं बिकेगा मीट, लड़कियों को अब मुफ्त मिलेगा स्कूलों में सैनिटरी नैपकिन, जानें क्या क्या हुआ फैसला
खबर

August 25, 2026
Jamshedpur district agrawal sammelan : सेवा, संस्कार व समाज को समर्पित होंगे अग्रवाल सम्मेलन के आगामी दो माह, होंगे गो भागवत से सामूहिक विवाह तक कई बड़े आयोजन
खबर

Jamshedpur district agrawal sammelan : सेवा, संस्कार व समाज को समर्पित होंगे अग्रवाल सम्मेलन के आगामी दो माह, होंगे गो भागवत से सामूहिक विवाह तक कई बड़े आयोजन

August 25, 2026
jamshedpur akhil bharatiya lodhi kshatriya mahasabha : अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा ने आयोजित किया भव्य सावन महोत्सव, मिसेस क्वीन बनी गुड़िया, मिस क्वीन बनी भावना
खबर

jamshedpur akhil bharatiya lodhi kshatriya mahasabha : अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा ने आयोजित किया भव्य सावन महोत्सव, मिसेस क्वीन बनी गुड़िया, मिस क्वीन बनी भावना

August 25, 2026
Next Post
Indo-bangla border security : मालदा में बांग्लादेश सीमा से घुसपैठ पर लगेगा पूर्ण विराम, सीमा सुरक्षा के लिए हो रही फुल प्रूफ तैयारी, बीएसएफ की मदद के लिए खुलेंगे नए थाने

Indo-bangla border security : मालदा में बांग्लादेश सीमा से घुसपैठ पर लगेगा पूर्ण विराम, सीमा सुरक्षा के लिए हो रही फुल प्रूफ तैयारी, बीएसएफ की मदद के लिए खुलेंगे नए थाने

Jamshedpur helping hand : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ कराएगा 1000 श्रद्धालुओं को नि:शुल्क कांवर यात्रा, पंजीकरण 20 जुलाई से

Jamshedpur helping hand : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ कराएगा 1000 श्रद्धालुओं को नि:शुल्क कांवर यात्रा, पंजीकरण 20 जुलाई से

Jamshedpur tinplate union college : टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक पूर्णिमा साहू को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से कराया अवगत

Jamshedpur tinplate union college : टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक पूर्णिमा साहू को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से कराया अवगत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

Jamshedpur snatching : सोनारी मंदिर में महिला से चेन छिनतई, भीड़ में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News