रांची : केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे. उनका यहां पहुंचने पर रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के साथ भाजपा धुर्वा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने स्वागत किया. वहीं, उससे पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसमें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत अन्य सांसदगण, विधायकगण एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों के वरिष्ठ अधिकारीगण सम्मिलित हुए. इसके उपरांत राज्यपाल द्वारा लोकसभा अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया. इस दौरान आपस में कई मुद्दों पर चर्चा भी की गयी.




