रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम मंगलवार (27 मई 2025) को जारी होगा. सुबह 11 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन इसको जारी करेंगे. इसकी जानकारी जैक के सचिव की ओर से जारी की गयी है. मैट्रिक के साथ ही 12वीं की बोर्ड परीक्षा का भी रिजल्ट जारी हो सकता है. गौरतलब है कि झारखंड में 10वीं और 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च तक ली गयी थी. इस रिजल्ट को सारे बच्चे ऑनलाइन चेक कर सकते है. jac.jharkhand.gov.in, jharresults.nic.in या jacresults.com पर लोग चेक कर सकते है.




