
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कई इलाकों में गुरुवार देर शाम बूंदाबांदी ने जमशेदपुर के मौसम का मिज़ाज बदल दिया. बारिश से ठंड बढ़ गई, वहीं अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेलसियस की गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को दिन भर आसमान में बदल छाए रहे शाम होते ही टेल्को, बिष्टुपुर, कदमा, सोना री जैसे इलाकों में बूंदाबांदी हुई.

शुक्रवार को 6 डिग्री गिरेगा न्यूनतम पारा
गुरुवार को बारिश के कारण शुक्रवार को जमशेदपुर का न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा, वहीं अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भी बारिश होने की संभावना है.







