
जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष शिवजी शर्मा की अगुवाई में मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात कर रेलवे क्रासिंग में हो रहे रेलवे कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया. शिवजी शर्मा ने कहा कि लोको कॉलोनी विद्युत ट्रेनिंग सेंटर, न्यू विद्युत इलेक्ट्रिक शेड, वोल्ट इलेक्ट्रिक शेड, डीजल शेड, मेन कैरेज, सिक्क लाईन में क़रीब 5 से 6 हजार रेलवे कर्मचारियों का आना-जाना है. लोको कालोनी में रहने वाले बच्चों को स्कूल जाना होता है. अगर कोई रेलवे कर्मचारी या उसके परिवार को अगर अस्पताल ले जाने की आवश्यकता हुई तो क्या होगा. वहीं अनंत प्रसाद ने कहा कि आज ही इलेक्ट्रिक शेड के करीब डेढ़ सौ स्टाफ को लेवल क्रासिंग में घंटों इंतजार करने की वजह से ड्यूटी में लेट हो गये. वहीं रनिंग शाखा के सचिव एमके सिंह ने कहा कि टाटानगर में इतना ज्यादा गाड़ियों का आवाजाही है, उस पर शेड से इंजन का आना-जाना, साथ में वाशिंग लाइन में गाड़ियों का शंटिंग इस परिस्थिति में गेट को समय से खोलना संभव नहीं है. शिवजी शर्मा ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक चक्रधरपुर के नाम है, लेकिन समस्या आपके कार्य क्षेत्र का है, इसका कारण जल्द से जल्द अंडरब्रिज का कार्य आरंभ किया जाए तथा जब तक कार्य नहीं होता है तब तक इसका अलग से कुछ उपाय किया जाएं. ज्ञापन सौपने के समय मुख्य रूप से एके सिंह, अनंत प्रसाद, जेबी सिंह, संजय सिंह, एमपी गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे.







