जमशेदपुर : जमशेदपुर में सोमवार को लोगों को प्रचंड गर्मी से दोपहर बाद राहत मिली. वहीं राहत के साथ-साथ आंधी-पानी ने आधे घंटे तक तबाही मचा दी. सुबह से तेज धूप के कारण गरमी से सारे लोग परेशान थे. दोपहर करीब 3 बजे के बाद अचानक तेज हवाओं के साथ चारो ओर अंधेरा छा गया. बादलों का साम्राज्य हो गया और आंधी तूफान चलने लगा. काफी तेज हवा थी. (नीचे भी पढ़ें)

मौसम विभाग के मुताबिक, 60 से 65 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी की रफ्तार रही. पहले तो हल्की बारिश हुई, लेकिन बाद में झमाझम बारिश होने लगी. लेकिन आंधी तूफान ने कई जगह तबाही ला दी. कई जगहों पर बिजली के खंभे और पेड़ गिर गये. इसे लेकर मौसम विभाग ने पूर्व ही अलर्ट जारी कर दिया था. अलर्ट में बारिश के साथ कई जिलों को येलो अलर्ट भी किया गया. कई स्थानों पर दीवार गिरने की सूचना है जबकि कई घरों के छतों पर बनाये गये टीना शेड तक हवा में उड़ गये. (नीचे भी पढ़ें)

सोनारी में भी मकान के छत पर बने टीना शेड उड़ गया, जिससे बगल वाले घर के लोग किसी तरह बच पाये. (नीचे भी पढ़ें)

दूसरी ओर, गोलमुरी एबीएम कॉलेज के पास पेड़ गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वह व्यक्ति गोलमुरी एबीएम कॉलेज के पास पपिता बेचता था. (नीचे भी पढ़ें)

अचानक पेड़ गिर गया, जिसमें वह दब गया. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक गोलमुरी हिंदू लाइन का रहने वाला राजू बताया जा रहा है. वहां आसपास खड़ी करीब चार से अधिक गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गयी. साकची स्टेट माइल रोड और एसपी आफिस में भी पेड़ गिरा है. जिससे आवागम बाधित है. वहीं नया कोर्ट के पास भी पेड़ गिरी है. (नीचे देखें तस्वीर)





