
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल (केएसएमएस) में ई-वेस्ट संग्रह अभियान का आयोजन किया गया. स्कूल में यह अभियान 12 से 19 सितंबर तक चला. इसके तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने घरों से पुराने व बेकार मोबाइ, ब्लू टूथ, स्वीच बोर्ड समेत अन्य डिवाइस एकत्र किये. एकत्र किये गये सारे पुराने व बेकार डिवाइस को विद्यार्थियों ने 23 सितंबर को जुस्को के विशाल शर्मा व कोलकाता स्थित हुल्लाडेक के विष्णु सरदार को सौंपा. इसके बदले में उनके द्वारा स्कूल के प्रिंसिपल फंड में सहयोग प्रदान किया गया, ताकि जरूरतमंद विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा में सहयोग किया जा सके. उल्लेखनीय है कि इस अभियान के लिए स्कूल प्रबंधन ने जुस्को व कोलकाता की रीसाइकिलिंग यूनिट हुल्लाडेक के साथ हाथ मिलाया है.



