
जमशेदपुर : स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अमित मिश्रा के अध्यक्षता में सात सदस्यीय शिष्टमंडल ने झारखंड राज्य की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिल कर शॉल व तुलसी पौधा भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। अमित मिश्रा ने स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना का उद्देश्य के साथ ही मंच के द्वारा चलाय जा रहे प्रमुख आंदोलनों के बारे मे राज्यपाल को जानकारी दी। मंच के कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी-विदेशी वस्तुओं की सूची भी भेंट की। जिला संयोजक ने मार्च माह में होनेवाले स्वदेशी मेले में बतौर मुख्य अतिथि के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जी को आमंत्रित किया। इस दौरान एसजेएमडीसी की बिहार-झारखंड प्रमुख मंजू ठाकुर, विभाग संयोजक जेकेएम राजू, विभाग के सह संयोजक राज कुमार साह, जिला की सह संयोजिका राजपति देवी, जिला कोष प्रमुख अभिषेक बजाज और उद्योगपति जयंत उपस्थित थे।







