जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने षष्ठम झारखंड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान बुधवार को बोड़ाम प्रखंड के भुला पंचायत भवन के समीप तीन वर्षों से अधूरा पड़ा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग सदन में उठाई है. सदन में अपनी बात को रखते हुए विधायक ने कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड के भुला पंचायत भवन के समीप कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निर्माण कार्य विगत तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है. इसके चलते यहां के बालिकाओं को सुंदरनगर में रहकर पढ़ाई करना पड़ रहा है. इसमें बालिकाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. विधायक ने छात्र हित में अधूरा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग सरकार से की है.



