जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जेमको मनीफीट इलाके में एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार सुबह की है. मृतका की पहचान सरस्वती विश्वकर्मा के रूप में हुई है. वह सीताराम विश्वकर्मा की पुत्री थी, जो पेशे से वाहन चालक बताए जा रहे हैं. घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.



