जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए इंदू सिंह समर्थकों के साथ जुगसलाई गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद जुलूस की शक्ल में साकची स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचीं और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)
इनमें युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं साहू समाज के जिला अध्यकक्ष राकेश साहू, जिला कांग्रेस के सचिव गीता सिंह, मनोज सिंह, अमरजीत सिंह ,मंजीत कौर, बी. लक्ष्मण, गुरु चरण सिंह, कांग्रेस की पूर्व महिला ग्रामीण अध्यक्ष सविता राय, बिरसानगर के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रविराज, युवा कांग्रेस के जिला सचिव नीरज साहू, विवेक सिंह, कन्हैया सिंह, बृजमोहन बागड़ी, रवि शंकर सिंह, मोहम्मद तसलीम, मोहम्मद फारूक, राजू रजक, मुन्ना रजक, गणेश रजक, सोनू सिंह, अंकित सिंह, रवि राय, रवि सिंह सहित हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद थे.







