जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा निवासी विभिन्न सामाजिक संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एवं टाटा स्टील के अवकाश प्राप्त कर्मचारी 78 वर्षीय स्व डॉ अवधेश कुमार पाठक मंगलवार की सुबह 06 बजे टाटा मेन अस्पताल में अंतिम सांस ली. स्व डॉ अवधेश कुमार पाठक बीएससी (आनर्स ), एमएससी पास करने के बाद कॉस्ट एकाऊंटेंसी में डीएचएमएस किये. एमएससी करने के बाद टाटा स्टील के केमिकल लैब में स्थाई कर्मचारी रहकर अवकाश ग्रहण किये. टाटा स्टील के नौकरी करते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय रहते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. (नीचे भी पढ़े)
आरएसएस के सरस्वती विद्या मंदिर, जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र तथा गोपाल मैदान में कई वर्षों तक स्वदेशी मेला आयोजित करने वाले समुह को नेतृत्व प्रदान किया. छ: साल पूर्व परशुराम परिवार के संगठन को उन्होंने बनाया और उसे जमशेदपुर स्तर पर संगठित किया. वे कुशल संगठनकर्ता थे। और टिस्को एक्स इम्पलाई एशोसिएशन के संस्थापक महासचिव रहे. एक महीने पूर्व उनकी तबियत खराब होने से टीएमएच में भर्ती हुए और वहां के डाक्टर उन्हें स्वस्थ नहीं कर पाये और आज टी एम एच में ही उन्होंने अंतिम सांस ली है. वे अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रवधु, दो पुत्री दो दामाद, एक छोटे भाई और उनका परिवार तथा दर्जनों भर भाई बंधु और कुटुबं छोड़ गए हैं. उनकी शव यात्रा 05 फरवरी वृहस्पतिवार को 12 दिन में उनके आवास कदमा के भाटिया बस्ती के अशोक पथ के बिधान पथ से पार्वती घाट के लिए निकलेगी. झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष तथा टाटा स्टील एक्स ईम्पलाई एशोसिएशन के अध्यक्ष और अधिवक्ता रवींद्र नाथ चौबे ने स्व अवधेश पाठक के निधन को जमशेदपुर शहर के लिए अपूरणीय क्षति बताया.







