जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद से भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह ने भी अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया है. कारोबारी और भाजपा से जुड़े शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की पत्नी रिंकू सिंह बुधवार को नामांकन करेगी. इसको लेकर तैयारी तेज हो चुकी है. इस नामांकन में भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे. वहीं, रिंकू सिंह ने एक बार फिर से कहा है कि वे चाहती है कि बेहतर जुगसलाई बनायी जाये. सभी समाज और सभी वर्ग के लोगों को साथ मिलकर लोगों के साथ रायशुमारी कर हरेक वार्ड की समस्या का निराकरण कर यहां शिक्षा के साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा करने का लक्ष्य है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने अपने प्रचार में साफ तौर पर हिंदुत्व का नारा दिया है और कहा है कि जुगसलाई मांगे विकास, हिंदुत्व विचारधारा की वाहक, आपकी आवाज, आपकी शक्ति, आपकी सेवा रिंकू सिंह है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि जुगसलाई को बेहतर बनायेंगे और हिंदुत्व को मजबूत बनाने के लिए जुगसलाई में काम करेंगे. दूसरी ओर, भाजपा की समर्थित उम्मीदवार बनाये जाने के बाद रिंकू सिंह और उनके पति गुड्डू सिंह विधायक सरयू राय से मिले और फिर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत अन्य लोगों से आर्शीवाद लिया. सभी ने उनको जीत की अग्रिम बधाई तक दे दी.








