जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के होने वाले चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए रिंकू सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया. भाजपा समेत एनडीए समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह ने भारी भीड़ के बीच अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ उनके पति और कारोबारी सह भाजपा कार्यकर्ता शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह थे. इसके अलावा जुगसलाई की आम जनता भी वहां थी. महिलाओं के अलावा पुरुष समेत तमाम लोग यहां जुटे हुए थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान उनका नामांकन कराने के लिए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, आजसू जिला अध्यक्ष कंहैया सिंह समेत तमाम एनडीए के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. इन लोगों ने उनकी जीत को सुनिश्चित कराने के लिए अपना पूरा समर्थन दिया. इस दौरान हर समाज के लोगों ने रिंकू सिंह का समर्थन दिया और काफी भीड़ उनके नामांकन यात्रा के दौरान देखा गया. इससे पहले वे अपने आवास से निकली. (नीचे भी पढ़ें)

बड़ो का आर्शीवाद लिया. शिव मंदिर से लेकर तमाम मंदिरों में भगवान को प्रणाम किया और खुली जीप में बाहर निकली. इस दौरान लोग उनके पक्ष नारे लगा रहे थे. आपको बता दें कि कारोबारी और भाजपा से जुड़े शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की पत्नी रिंकू सिंह ने कहा है कि वे जनसेवा से हमेशा से जुड़ी रही है और वे आगे भी जुड़ी रहेगी. जनता का प्रतिनिधि बनकर यहां की बहनों की सुरक्षा के लिए काम करेंगे.







