जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग कीओर से शनिवार को औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया. कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन तथा विभागाध्यक्ष डॉ कामिनी कुमारी के समन्वय में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ. इसके लिए छात्राओं को वरुण बेवरेजेज, आदित्यपुर ले जाया गया, जहां के कर्मचारियों तथा प्रबंधकों ने छात्राओं को उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी दी एवं साथ ही, कार्य प्रणाली से भी अवगत कराया. कारखाने में मौजूद विभिन्न मशीनों और उनकी तकनीक से छात्राएं अवगत हुईं. छात्राओं ने प्रबंधन के गुर सीखे तथा उत्पादन प्रणाली से अवगत हुईं. (नीचे भी पढ़ें)

कंपनी प्रबंधन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस कंपनी के प्लांट हेड बृजेश वर्मा, प्रिया कुमारी एवं कुश मुर्मू ने छात्राओं के औद्योगिक भ्रमण में सहयोग किया. इस भ्रमण के लिए संतोष खेतान ने सहयोग प्रदान किया. इस औद्योगिक भ्रमण में वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ कामिनी कुमारी, डॉ ग्लोरिया पुर्ती, डॉ छगनलाल अग्रवाल, भावना कुमारी, श्वेता पटेल तथा एम क़ॉम अंतिम वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया.



