जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में हुए निखिल हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा किया. महिलाओं और पुरुष द्वारा आदित्यपुर मुख्य चौक को जाम करने की कोशिश की गयी. लेकिन वहां मौके पर पहुंची पुलिस ने सबकी जमकर पिटाई की और रोड जाम करने से रोका. इसके बाद सभी को पकड़कर पुलिस थाना ले गयी. इसकी पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. (नीचे भी पढे)
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी शमशान घाट मैदान में 20 साल के निखिल कुमार डे की हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड में दो लोगों को गिरफ्तार किाय गया है. इसके बाद हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी करण सुरेन अब भीफरार है. मुख्य आरोपी को पकड़ने की मांग लोग कर रहे है.















