जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर से नो इंट्री लगायी गयी है. 18 मार्च को हिंदू उत्सव समिति समेत अन्य संगठनों द्वारा निकलने वाले नववर्ष यात्रा जुलूस को देखते हुए नो इंट्री लगायी गयी है. जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पियुष पांडेय और ट्राफिक डीएसपी नीरज कुमार की ओर से निकाले गये संयुक्त आदेश के तहत 18 मार्च को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णत: वर्जित रहेगा. बसों का परिचालन सामान्य तौर पर हो सकेगा.




