
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम ज़िले के चाईबासा स्थित कोकचो थाना के समीप जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गया है. युवक के गले में रस्सी लिपटा हुआ है और उसके शरीर पर हिन्द क्लब कुलुपटंगा की जर्सी है. युवक की शिनाख्त मंगल सुरीन के रूप में की गई है, जो फुटबॉल खिलाड़ी बताया जाता है. युवक सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत कुलुपटंगा का रहनेवाला बताया जाता है. मंगल सुरीन चाईबासा फुटबॉल खेलने गया था, जहां अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर शव को जंगल मे फेंका दिया था. घटना 10 जनवरी की बताई जा रही है. कोकचो थाना पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.







