
पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी मोहम्मद नदीम सैफी द्वारा पोटका थाना क्षेत्र मैं औचक जांच अभियान चलाया गया, जिसमें दो हाईवा व एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया. वही दो हाईवा ड्राइवर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया. ड्राइवर के बयान पर जादूगोड़ा निवासी पीके अग्रवाल व रोहित कुमार पर बिना वैध परिवहन चालान के खनिज का प्रेषण करने का मामला पोटका थाना में दर्ज किया गया है. हाईवा संख्या जेएच 05 सीसी 4910 में 662 सीएफटी बोल्डर, वाहन संख्या जीएच05 सीएफ 7649 में 562 सीएफटी बोल्डर व ट्रैक्टर पर 4020 किलोग्राम चिप्स लदा था. तीनों वाहनों को जब्त कर पोटका थाना में रखा गया है. उपायुक्त के निर्देश पर अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का नेतृत्व जिला खनन पदाधिकारी मोहम्मद नदीम सैफी व माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार कर रहे थे. इन वाहन मालिकों पर एमडीडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.



