जमशेदपुर: 28 मार्च को कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों द्वारा मंगलवार को को-ऑपरेटिव कालेज के प्राचार्य के द्वारा कुलपति को ज्ञापन सौंपाने गए तो प्राचार्य फरार हो गए, जिससे छात्र प्रतिनिधिमंडल नाराज हो गए. इसके बाद जब प्राचार्य पहुंचे तो छात्र संघर्ष मोर्चा ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन में पूर्व छात्र संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन पर उचित कार्रवाई नहीं हुई है. साथ ही मोर्चा ने कहा कि जांच मामले में जो कमेटी बनी है उस कमेटी से कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा संतुष्ट नहीं है. मोर्चा का कहना है कि जब मामले की जांच नहीं होती है तब तक प्राचार्य को पदमुक्त किया जाए.(नीचे भी पढ़े)

पद पर बने रहने से जांच प्रभावित हो सकती है. मोर्चा का कहना है कि जांच कमेटी में दो किसी अन्य कालेज के प्राचार्य व एक पूर्व सीनेट सदस्य को इस जांच टीम में शामिल कर मामले की जांच हो. अगर मामले की उचित तरीके से जांच नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. कालेज को 72 घंटे का समय देते हुए कहा कि मामले में कार्रवाई नही होती है तो एक मात्र आंदोलन छोड़ कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है. हम आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे. इसकी जबावदेही प्राचार्य की होगी. इस अवसर पर संरक्षक सोनू ठाकुर,राहुल कुमार,बिपिन शुक्ला, अजय होनहागा, शुभम, अभिषेक झा, दीपक पाण्डेय, वीरेंदे कुमार, सूरज, अंकुर, कुंदन, कामेश्वर, सुमन सिंह और कई अन्य छात्र मौजूद थे.











