
सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित एसबीआई के एटीएम में गुरुवार को चोरी का प्रयास हुआ है. एटीएम से चोरी हुई है या नहीं इसका खुलासा नहीं हो सका है. फिलहाल गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच तफ्तीश में जुट गई है. इस संबंध में गम्हरिया पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर पहुंचने पर एटीएम का ताला टूटा हुआ पाया, साथ ही एटीएम का शटर उठा हुआ था. थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने आशंका जताते हुए कहा कि संभवतः किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है. हलांकि पुलिस ने कहा कि किसी तरह के केस की चोरी नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है. एटीएम की सुरक्षा को लेकर बैंक की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.








