
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : असम कुड़माली साहित्य सभा द्वारा आयोजित नेशनल कुड़माली गीत प्रतियोगिता में मनोहरपुर प्रखंड के तरतरा गांव निवासी रामनंदन महतो की बेटी कुमुदिनी महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कर क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। उसे असम कुड़माली साहित्य सभा, असम कुड़माली भाषा विकास समिति, मुल्की कुड़माली सभा पुरुलिया व कुड़माली सेंट्रल कमेटी बोकारो द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
सात राज्यो के 70 प्रतिभागियों ने लिया था हिस्सा
प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति के सचिव आसाम निवासी सुरेश कुड़मी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन बीते 10 जून से आसाम में होना था। पर लॉक डाउन की वजह से प्रतियोगिता को ऑनलाइन शुरू किया गया। इसके तहत समिति के द्वारा फेसबुक में “लिटरेचर ऑफ कुड़मालि लैंग्वेज” नामक एक पेज बनाया गया। तथा उस पेज के माध्यम से ही झारखण्ड, बंगाल, बिहार, ओड़िशा, आसाम समेत 7 राज्यो के 70 प्रतिभागियों की ऑनलाइन एंट्री की गई। इसमें प्रत्येक राज्यो से 10-10 गायकों ने हिस्सा लिया था।इसके बाद ऑनलाइन ही सभी प्रतिभागियों की गीत रिकॉर्डिंग कर जज कमेटि के द्वारा उसका मुल्यांकन किया गया। 10 जून से 10 जुलाई एक महीना तक यह प्रतियोगिता चला। तथा 10 जुलाई की सुबह इसका ऑनलाइन रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें मनोहरपुर की कुमुदिनी महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजयी घोषित की गई। जबकि बंगाल के पुरुलिया की झालदा गांव निवासी अंजली महतो दूसरे स्थान व पुरुलिया की कोटशिला निवासी सम्पा महतो तीसरे स्थान पर रही । सचिव सुरेश कुड़मी ने बताया कि विजेताओं व सभी रनर प्रतिभागियों को विभिन्न आयोजक समिति द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
अपनी भाषा व संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहती हूं : कुमुदिनी
प्रतियोगिता की विजेता कुमुदिनी महतो ने कहा कि इस प्रकार के ऑनलाइन प्लेटफार्म से उसे अपनी क्षमता व प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया,इसके लिए उसने समिति को धन्यवाद दिया हैं।साथ ही कहा कि वो आगे भी अपने गांव का नाम रौशन करना चाहती है ।और अपनी सामाजिक संस्कृति व भाषा को आगे बढ़ाना चाहती हैं।







