
चाईबासा : शुक्रवार की शाम जगन्नाथपुर थानान्तर्गत ग्राम देवगांव में सडक किनारे व डांगुवापोसी रोड के खमनिया गांव में अंचलाधिकारी जगन्नाथपुर तृप्तिविजया कुज्जुर के द्वारा जगन्नाथपुर पुलिस के सहयोग से अवैध बालू माफियाओं के विरुद्ध छापामारी कर करीब 5500 सीएफटी बालू जब्त किया गया। जब्त बालू को स्थानीय ग्रामीण मुण्डा व मुण्डा को जिम्मानामा बनाकर जिम्मा पर छोड़ा गया। पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा को गुप्त सूचना मिली थी। जगन्नाथपुर थानान्तर्गत देवगांव से डंगुवापास जाने वाली सड़क किनारे में अवैध रूप से बालू का भण्डारण किया गया है। उक्त सूचना पर कर्रवाई करते हुए अनुमण्डल पदाधिकारी स्मृति कुमारी के द्वारा एक छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसके आलोक में अंचलाधिकारी जगनाथपुर तृप्ति विजया कुजूर के नेतृत्व में जगन्नाथपुर पुलिस के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी की गई तथा भंडारण किये गये 5500 सीएफटी बालू को अंचलाधिकारी द्वारा जब्त किया गया. जब्त बालू को स्थानीय ग्रामीण मुण्डा व मानकी को जिम्मानामा बनाकर जिम्मा पर दिया गया। छापेमारी में पुअनि देवसाई भगत, सअनि तारकनाथ सिंह एव जिला बल के जवान शामिल थे। अंचलाधिकारी जगन्नाथपुर ने बताया कि जब्त बालू के संबंध में खनन विभाग को कारवाई करने के लिए प्रतिवेदन भेजा जाएगा। थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि क्षेत्र में अवैध बालू के उत्खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान जारी रहेगा।






