
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत जगदीशपुर रोड में मवेशियों से भरे स्कॉर्पियो को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा. वहीं जानवरों को स्कॉर्पियो ने भीतर बेरहमी से ठूंस- ठूंस कर रखा गया था, जिसे देख लोगों का आक्रोश भड़क उठा और जमकर स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ शुरू कर दी. वहीं सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास करती रही लेकिन लोगों का आक्रोश इस कदर भड़का हुआ था कि मरने मारने पर उतारू थे इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई वहीं आक्रोशित लोग धीरे-धीरे जुटने लगे फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.



