
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडयरी वाली कंपनी जुस्को का बोनस समझौता 25 सितंबर के पहले हो जाने की उम्मीद है. 25 सितंबर तक टाटा स्टील में वेज रिवीजन होना है जबकि उससे पहले जुस्को में बोनस समझौता करने की तैयारी की गयी है ताकि कोई तुलना टाटा स्टील और जुस्को के बीच नहीं हो जाये. आपको बता दें कि हर साल समझौता होने के बाद टाटा स्टील और जुस्को के समझौता की तुलना होती है, जिसको लेकर विवाद हो जाता है. इसको देखते हुए यह कोशिश हो रही है कि 25 सितंबर के पहले बोनस समझौता किया जाये. बोनस का फार्मूला आने वाले और तीन सालों के लिए हो सकता है. जुस्को का बोनस समझौता का इंतजार सारे कर्मचारियों को है. जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने बताया कि बोनस समझौता 25 सितंबर के पहले कर लेने की तैयारी की गयी है. अभी वार्ता चल रही है.


