
जमशेदपुर : साकची थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय क्रिकेट कैफे से मैनेजर सहित दो पुरुष एवं दो महिला कर्मी को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि कोरोना को लेकर होटलों एवं रेस्टोरेंटों को लॉकडाउन से छूट नहीं दी गयी है, वैसे होटल एवं रेस्टोरेंट में खाना पार्सल की अनुमति दी गयी है. इधर जमशेदपुर के इस रेस्टोरेंट में खुलेआम लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रखकर ग्राहकों को लजीज व्यंजन परोसा जा रहा था.
इसकी सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए रेस्टोरेंट के मैनेजर को रंगेहाथ दबोच लिया है. साथ ही दो पुरुष एवं दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया है. फिलहास साकची थाना पुलिस सभी को अपने साथ ले गयी है. वहीं पुलिस के इस कार्रवाई के बाद साकची बाजार में हड़कंप मच गया है.







