
जमशेदपुर : श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति दुर्गा हाट बाजार छोटा गोविंदपुर की वर्ष 2020 की आमसभा रविवार को हुई. इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. नई समिति ने इस बार यह भी निर्णय लिया कि इस कठिन दौर में कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को ध्यान में रखते हुए समिति जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए पंडाल का निर्माण नहीं करेगी. पूजा श्रद्धालुओं के लिए पूर्णता बंद रहेगी. भोग वितरण का कार्य नहीं होगा. समिति के लोग ही मां दुर्गा की पूजा में सम्मिलित हो सकेंगे. चूंकि यहां मूर्ति पूजा की प्रथा चली आ रही है और मूर्ति पूजा को बंद नहीं किया जा सकता है, समिति छोटी मूर्ति का निर्माण करवा कर इस वर्ष मां की पूजा पूरे विधि विधान से संपन्न कराएगी और आने वाले समय में प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए जनहित में जो भी उचित होगा उसी रूप में पूजा का समापन किया जाएगा.
नवगठित कमेटी
अध्यक्ष : अनिल कुमार यादव
महासचिव : आशुतोष कुमार सिंह
कोषाध्यक्ष : विनय कुमार सिंह ,दिलीप कुमार
चेयरमैन : आशीष राय
संरक्षक : लल्लन साह
संयोजक : केके झा
उपाध्यक्ष : मदन कुमार मलिक
संयुक्त सचिव : जयदीप कुमार सोनू
बाजार समिति : शेखर राव ,विपिन कुमार
संरक्षण समिति : अनुज सिंह, राजेंद्र प्रसाद निरंजन झा, दीपक गुप्ता ,अजीत राय, दीपू कुमार,अनिल झा, प्रवीन कुमार श्रीवास्तव
सलाहकार समिति : उमेश श्रीवास्तव ,मेनन सिन्हा, प्रकाश साहू ,श्याम किशोर सिन्हा, दिनेश सिंह, राकेश कुमार सिंह.





