
Bahragoda : बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में सर्वजनिन कार्तिक पूजा कमेटी द्वारा आयोजित चार दिवसीय कार्तिक पूजा के तीसरे दिन देर रात्रि झामुमो के प्रत्याशी समीर महंती पूजा में शामिल हुए. श्री महंती ने भगवान कार्तिक की पूजा कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूजा से मन को शांति मिलती है. वहीं पूजा हमें एक सूत्र में बांधती है.



