
चाकुलिया : कोरोना वायरस संक्रमण से जहां लोग डरे और सहमे हुए हैं वही बहरागोड़ा के विधायक कोरोना योद्धा की तरह लगातार विस क्षेत्र में घूम घूमकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत होकर उनकी हर तरह से मदद करते दिख रहे हैं. विधायक श्री महंती राज्य में लॉक डाउन के शुरुआत से ही अपने विस क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर गरीब, मजदूर और असहाय परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं, ताकि कोई भी गरीब या असहाय परिवार भूखा ना रहे. सरकार ने अब अनलॉक डाउन वन की घोषणा की है इसके बावजूद भी मजदूर और असहाय परिवार के बीच रोजगार की समस्या है. लोग भोजन की व्यवस्था करने में काफी परेशान है, लोगों की परेशानियों को देखते हुए श्री महंती अब भी गांव पहुंचकर लोगों के बीच चावल, दाल, आलू, प्याज समेत अन्य खाद्य सामग्री का वितरण कर रहे हैं. श्री महंती ने बुधवार को प्रखंड की जमुआ पंचायत के हरिनिया गांव का दौरा कर गांव के 20 जरूरतमंद लोगों के बीच जनता आहार पैकेट का वितरण किया. मौके पर समीर दास, मिठु हांसदा, रासू नायक, विशाल बारिक, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.















