
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 में पति -पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मो इस्माइल उर्फ विक्की उर्फ टेन और साहिल बच्चा उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार किया है. घटना 4 दिसंबर की है. इसी मामले में पुलिस ने पूर्व में दो अन्य लोगों को भी जेल भेजा है. (नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि 4 दिसंबर की रात कुछ युवक बर्थडे पार्टी मना रहे थे. इसका विरोध करने पर युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की थी. युवकों ने घर में घुसकर कुतुब अंसारी और उसकी पत्नी पर चापड़ से हमला कर दिया था. घटना के बाद दोनो को इलाज के लिया एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.



