जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में 3 दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार सोमवार को संपन्न हुआ, जिसमें झारखंड समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 92 प्रतिभागियों ने सेमिनार में भाग लिया. सेमिनार में 80 प्रतिभागी सफलता पूर्वक उत्तीर्ण हुआ और पूर्वी सिंहभूम के रोहित कुमार सिंह सर्वश्रेष्ठ रेफरी बने. (नीचे भी पढ़ें)

रेफरी सेमिनार में प्रथम 10 स्थान पाने वाले में रेफरी के नाम: राकेश कुमार, वॉइ संजय, जयश्री मंडल, राजीव गोप, रश्मि गोप, गौरव कुमार, अनुराधा दास, अदृशा बनर्जी, दिलजीत कौर, दीक्षा कुमारी शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
रेफरी सेमिनार का सफल संचालन अंतरराष्ट्रीय रेफरी एस संतोष श्रींगम (बेंगलुरु) तथा उनके सहायक के रूप में अमर बावरी (झारखंड) द्वारा सेमिनार संपन्न करवाया गया. अंत में झारखंड ताइक्वांडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल कुमार ने सफल रेफ्रियों को ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रदत प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव संतोष तिवारी के द्वारा दिया गया.




