
जमशेदपुर : नवभारत सेवा शक्ति सामाजिक संस्था की ओर से चलाये गए अभियान ‘पेड़ है तो कल है’ के तहत प्रथम पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को संस्था के सदस्य सोनू लाल रजक के नेतृत्व में कदमा मंदिर पथ पार्क से की गयी। संस्था के संरक्षक शैलेश ने कहा कि पेड़ों का संरक्षण हमारे भविष्य का संरक्षण है। उन्होंने बताया कि संस्था जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के धर्मेन्द्र सिंह, शंकर रेड्डी, प्रकाश बरुआ, संस्था के अध्यक्ष सूरज प्रकाश सौरव चौधरी, राज सिंह, चंदन भारती, सुमित चंद्र पोद्दार, सोनू रजक, सनी राजपूत समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।















