
Jamshedpur : नेशनल हाइवे-33 पर बालीगुमा के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने साइकिल पर जा रहे एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिती गंभीर बताता हुए चिकित्सकों ने टीएमएच रेफर कर दिया. घायल युवक का नाम बिट्टू प्रमाणिक बताया जा रहा है. वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला स्थित बड़ाबाजार का रहने वाला है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिट्टू परडीह चौक स्थित प्रदीप होटल में खाना पहुंचाने का काम करता है. वह खाना पहुंचाने बालीगुमा की ओर जा रहा था, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.



