
Jamshedpur : जिला प्रशासन ने 3 दिसंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर दौरे को लेकर कमर कस ली है. एक ओर जहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा है, वहीं दूसरी ओर यातायात पुलिस ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए गोपाल मैदान के आस-पास की सड़कों पर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. लोगों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में बिष्टुपुर मेन रोड से होकर जाना पड़ेगा. सुबह 9.00 से दोपहर 3.00 बजे तक के लिए यह व्यवस्था लागू की गयी है. साथ ही सुबह 6.00 से दोपहर 3.00 बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी.
यहां करें पार्किंग
- जुगसलाई की ओर से आने वाले वाहन जी टाउन मैदान में करे पार्किंग.
- आदित्यपुर की ओर से आने वाले बेली बोधनवाला घाट पर करे पार्किंग.
- मानगो, साकची से आने वाले सेक्रेड हार्ट कंवेंट स्कूल के पास करे पार्किंग.
- मरीन ड्राइव की ओर से आने वाले लोयला स्कूल मैदान में करे पार्किंग.
- गोलमुरी, साकची से आने वाले बिष्टुपुर आर्मरी ग्राउंड में करे पार्किंग.



