जमशेदपुर: भारत की प्रमुख बिल्डिंग मटेरियल कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने अपने सालाना डीलर कॉन्फ्रेंस न्युवोको उत्कृष्ट शिखर 2026 के माध्यम से चेनल पार्टनर्स के योगदान और साझेदारी का जश्न मनाया. इस कार्यक्रम में पूर्वी भारत (पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वोत्तर, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश) के 1,800 से अधिक चेनल पार्टनर्स ने हिस्सा लिया. यह आयोजन ड्रीमर्स. बिलीवर्स. अचीवर्स. (सपने देखने वाले, भरोसा करने वाले, कामयाबी हासिल करने वाले) थीम पर आधारित था. शिखर का अर्थ महत्वाकांक्षा, भरोसे और लगन से मिली सामूहिक सफलता की चोटी है. इस मंच से कई श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पार्टनर्स को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया. इस सम्मेलन में एक विशेष परिवार-केंद्रित पहल न्युवोको उत्कृष्ट सबसे खास जोड़ी भी शामिल की गई, जहां कपल्स के लिए इंटरैक्टिव गेम्स और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. (नीचे भी पढ़े)
सभी प्रतिभागी जोड़ियों को सुनिश्चित उपहार प्रदान किए गए. इस अवसर पर चिराग शाह (हेड-मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस) ने कहा कि चेनल पार्टनर्स हमारी ग्रोथ का अहम हिस्सा रहे हैं. जैसे-जैसे हम प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, हमारे पार्टनर्स वैल्यू-बेस्ड ग्रोथ को आगे बढ़ाने और ग्राहक निष्ठा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे. निहार परिडा (सेल्स हेड-ईस्ट) ने कहा कि स्थानीय बाजार और ग्राहकों की समझ के कारण ही हम न्युवोको कॉन्क्रीटो और न्युवोको ड्यूरागार्ड जैसे ब्रांड्स की पहुंच बढ़ा पाए हैं. आगे भी हम डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ाने और टिकाऊ विकास (सस्टेनेबल ग्रोथ) के लिए मिलकर काम करेंगे.




