सुंदरगढ़: ओड़िशा जिले के सुंदरगढ़ के कंसर में बड़ा विमान हादसा हो गया है.शनिवार की दोपहर करीब 1.30 बजे गुड़ियाटोली सरकारी स्कूल के पास एक खेत में चार्टर प्लेन गिरा है. इसमें चार लोगों के घायल होने की सूचना है. बताया जाता है कि विमान एविएशन फ्यूल लीक हो रहा था. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी है. (नीचे भी पढ़े)

पुलिस व बचाव दल रवाना हो गयी है. साथ ही साथ ग्रामीणों को प्लेन के पास जाने से रोक दिया गया है. विदित हो कि 9 सीटर चार्टर प्लेन भुवनेश्वर से राउरकेला के लिए उड़ान भरी थी. अचानक सुंदरगढ़ के पास चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में गिर गया. प्लेन में दो पायलट समेत 4 यात्री शामिल थे.















