• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 6, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Palamu nagar nikay election counting – कड़ी सुरक्षा के बीच पलामू नगर निकाय की मतगणना शुरू

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेदिनीनगर (पलामू) : नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पलामू जिला अंतर्गत सभी नगर निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में हुए मतदान के दौरान प्राप्त मतों की गणना शुक्रवार को शुरू हो गई है. मतगणना कार्य जीएलए कॉलेज के बहुउद्देश्यीय परीक्षा भवन में निर्धारित समय पूर्वाह्न 8 बजे से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढ़ंग से प्रारंभ हुई. पलामू जिला अंतर्गत नगरपालिका निर्वाचन क्षेत्र यथा-मेदिनीनगर नगर निगम (वर्ग ख), विश्रामपुर नगर परिषद् (वर्ग ख), हुसैनाबाद नगर पंचायत, हरिहरगंज नगर पंचायत एवं छतरपुर नगर पंचायत नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित सभी मतदान केन्द्रों पर डाले गये मतों की गणना बहुउद्देश्यीय परीक्षा भवन में ही की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा रही है. मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रत्येक नगर निकाय के लिए अलग-अलग टेबल एवं राउंड की व्यवस्था की गई है. प्रत्येक राउंड की गणना की समाप्ति के उपरांत प्राप्त मतगणना का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी. प्रथम राउंड का परिणाम 11 बजे तक आने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)

विदित हो कि पलामू जिला अंतर्गत सभी नगर निकाय निर्वाचन क्षेत्र में मतों की गणना के लिए 79 टेबल बनाए गये हैं, जिसपर निर्धारित राउंड के अनुसार मतगणना कार्य संपादित होगा. सभी नगर निकायों के मतों की गिनती 14 राउंड में संपन्न कराया जाना है. इसमें मेदिनीनगर नगर निगम के मतों की गणना के लिए 27 टेबल बनाए गये हैं. यहां 5 राउंड में मतगणना होनी है. इसी तरह विश्रामपुर नगर परिषद के लिए 13 टेबल एवं 3 राउंड निर्धारित है. हुसैनाबाद नगर पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों पर प्राप्त मतों की गणना निर्धारित 15 टेबल पर की जा रही है. यहां का मतगणना 2 राउंड में होना है. वहीं हरिहरगंज नगर पंचायत के मतदान केंद्रों में प्राप्त मतों की गणना 12 टेबल एवं 2 राउंड में संपन्न कराया जा रहा है. इसके अलावा छतरपुर नगर पंचायत का मतगणना 12 टेबल पर की जा रही है. इसके मतगणना परिणाम 2 राउंड में आएंगे. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचनाओं के प्रकाशन एवं प्रसारण से करें परहेज : उपायुक्त समीरा एस, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, उप विकास आयुक्त पर्यवेक्षक निर्वाची पदाधिकारी मतगणना परिसर का निगरानी कर आवश्यक जानकारी ले रहे हैं और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि मतगणना के प्रत्येक राउंड के बाद आधिकारिक सूचना उपलब्ध कराई जाएगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने आमजन एवं प्रेस/मीडिया से अपील की है कि मतगणना से संबंधित किसी प्रकार की अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचनाओं के प्रकाशन एवं प्रसारण परहेज करें. सूचनाओं के प्रकाशन, प्रसारण एवं फॉरवर्ड करने के पूर्व उसके तथ्यों की आधिकारिक जांच अवश्य रूप से कर लें. मतगणना से संबंधित आधिकारिक सूचनाएं प्रसारित की जा रही है.
बज्रगृह से निकाला गया मतपेटिका : मतगणना कार्य के शुरूआत में बज्रगृह में सुरक्षित रूप से रखे पोल्ड मतपत्र से संबंधित मतपेटिका को मतगणना कक्ष में पहुंचाया गया, जहां मतों की गिनती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई. (नीचे भी पढ़ें)

आवश्यक जांच के उपरांत ही प्रवेश
मतगणना कार्य में लगाये गये पदाधिकारी/कर्मचारी मतगणना कार्यो का सफलतापूर्वक संपादन के लिए निर्धारित समय से पूर्व मतगणना स्थल पहुंचने लगे थे. मतगणना परिसर में प्रवेश के पूर्व तैनात पुलिस बल द्वारा जिला प्रशासन की ओर से निर्गत प्रवेश पत्र/पास की जांच की जा रही थी. साथ ही ज्वलनशील पदार्थ, तरल पदार्थ, माचिस, चाकू, हथियार, मोबाइल सिगरेट, गुटखा, पान इंक आदि प्रतिबंधित वस्तुओं की जांच की जा रही थी, ताकि इन वस्तुओं को लेकर कोई भी प्रवेश न करने पाये. आवश्यक जांच के बाद मतगणना परिसर में प्रवेश दिया जा रहा था.
सीसीटीवी से निगरानी
मतगणना कार्यो की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से भी की जा रही है. संपूर्ण मतगणना परिसर में कार्यो के पर्यवेक्षण के लिए सीसीटीवी का अधिष्ठापन किया गया है. इसके माध्यम से भी मतगणना परिसर एवं मतगणना कक्ष की गतिविधियों पर सूक्षमता से नजर रखी जा रही है.
मतगणना के लिए रेंडमाइजेशन
मतगणना को लेकर सूचना विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह के नेतृत्व में सूचना विज्ञान कार्यालय की टीम द्वारा काउंटिंग पर्सनल का रेण्डमाइजेशन करके उन्हें नगर निकाय क्षेत्र एवं टेबल आवंटित किया गया था, वहीं गणना करने हेतु तकनीकी सेल को प्रशिक्षित किया गया है.
निषेधाज्ञा लागू
इधर, मतगणना को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा बहुउद्देश्यीय परीक्षा भवन के 100 मीटर की परिधि क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की गई है.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Jharkhand palamu mango stalls : पलामू में जेएसएलपीएस ने किया आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ, किसानों एवं महिलाओं को मिलेगा बेहतर बाजार
खबर

Jharkhand palamu mango stalls : पलामू में जेएसएलपीएस ने किया आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ, किसानों एवं महिलाओं को मिलेगा बेहतर बाजार

June 6, 2026
Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत
खबर

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

June 6, 2026
Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित
खबर

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

June 5, 2026
Next Post

Baharagora mla in vidhansabha - बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने विधानसभा में उठाया सबर, धोबी और बेहरा समाज के जाति प्रमाण पत्र का मुद्दा

Jugsalai nagar parishad counting - : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में हिदायत खान की पत्नी नौशीन खान करीब 5 हजार वोटों से आगे

Adityapur nagar nigam counting - आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में संजय सरदार करीब 3 हजार वोटों से आगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jharkhand palamu mango stalls : पलामू में जेएसएलपीएस ने किया आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ, किसानों एवं महिलाओं को मिलेगा बेहतर बाजार

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand palamu mango stalls : पलामू में जेएसएलपीएस ने किया आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ, किसानों एवं महिलाओं को मिलेगा बेहतर बाजार

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

jamshedpur eya foundation- टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर ईया फाउंडेशन ने किया 51 पौधों का वृक्षारोपण, बच्चों को किया पुरस्कृत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News