आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के मेयर पद के लिए पहले दौर की मतगणना की गिनती पूरी हो गयी है. इस दौरान में कुल 19,724 मतों की गिनती की गयी, जिनमें से 1,900 मत अमान्य घोषित किये गये है. पहले दौर की गिनती के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो प्रत्याशी भुगलू से 3,286 मतों से आगे है. अभी चार दौर की मतगणना शेष है. (नीचे पढ़े घोषित आंकड़े)
उम्मीदवार का नाम – मतों की संख्या
बारी सोरेन — 1,108
बास्को बेसरा — 2,912
विनोती हांसदा – 708
भुगलू सोरेन – 3,193
रविंद्र बास्के – 801
रमेश बालमुचू – 377
सकला मार्डी – 510
सावित्री लेयांगी – 1,746
संजय सरदार – 6,479



