
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई थानान्तर्गत कल रायसिंदरी पहाड़ पर एंटी नक्सल आपरेशन के दौरान हुए नक्सली पुलिस मुठभेड़ व घटनास्थल से सर्च अभियान के दौरान एक का शव बरामद होने की घटना के बाद आज ग्रामीण कुचाई थाना पहुंच अपना विरोध जताया. बड़ी संख्या में थाना पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव से एक व्यक्ति गायब है ऐसे में मौत किसकी हुई है यह बताया जाए.

साथ ही पुलिस द्वारा चलाये गए अभियान के नाम पर लोगों को काफी तंग किया जाता है तथा फसल को भी नुकसान पहुंचाया जाता है. पूरे आरोप के बीच कुचाई थाना में कुचाई प्रखंड के प्रमुख करम सिंह मुंडा के नेतृत्व में एक बैठक हुई. जिसमें कई पुलिस पदाधिकारी, कुचाई बीडिओ गौतम कुमार समेत कई पक्षकार मौजुद रहे. वहीं गांव से गायब व्यक्ति व मृतक अलग अलग होने पर गांव वाले संतुष्ट हुए. हालांकि अब तक मारे गये व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. बैठक के उपरांत ग्रामीण संतुष्ट हुए तथा वापस लौट गए.



